पार्षद के निरंतर प्रयासों के चलते वार्ड 16 को 34 लाख के विकास कार्यो की मिली सौगात ,महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन
जनता का आशीर्वाद ही हमें विकास कार्य करने की शक्ति प्रदान करता है-महापौर प्रहलाद पटेल
रतलाम 19 सितम्बर (इ खबर टुडे )। वार्ड क्रमांक 16 स्थित कलीमी कॉलोनी स्थित पानी की टंकी की बाउण्ड्रीवॉल, सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण व राजेन्द्र नगर उद्यान के सौन्दर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौड़, मंडल अध्यक्ष नन्दकिशोर पवांर, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, क्षेत्रिय पार्षद रणजीत टांक व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
पार्षद रणजीत टांक ने जानकारी देते हुए बताया कि कलीमी कॉलोनी पानी की टंकी की बाउण्ड्रीवॉल 22 लाख, सीमेन्ट कांक्रीट सड़ 9 लाख व राजेन्द्र उद्यान का सौन्दर्यीकरण 3 लाख की लागत से किया जायेगा। महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि जनता का आशीर्वाद ही हमें विकास कार्य करने की शक्ति प्रदान करता है। वर्तमान निगम परिषद ने अपने 4 वर्ष के कार्यकाल में 12 वर्षो के विकास कार्य करवाये है जो ऐतिहासिक कार्य है।
भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान निगम परिषद ने नगर के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य कर इतिहास रचा है जो प्रशंसनीय है, आगे भी ओर विकास कार्य किये जायेंगे।
निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन मे कहा कि नागरिकों से किये वादे को निगम परिषद पुरी निष्ठा एवं लगन से पुरा कर रही है निरंतर विकास कार्याे से रतलाम अब बदला-बदला सा नजर आने लगा है।
स्वागत उद्बोधन क्षेत्रिय पार्षद रणजीत टांक ने वार्ड में हुए विकास कार्य पर प्रकाश डालते हुए केबिनेट मंत्री चेतन्य काष्यप और महापौर प्रहलाद पटेल का आभार माना कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री आकाश खड़के ने किया व आभार वार्ड संयोजक वरुण राठौड़ ने माना।
इस अवसर पर पार्षद परमानंद योगी, योगेश पापटवाल, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, कलीमी कॉलोनी बुथ अध्यक्ष सिराज हांडा, बुथ महामंत्री ताहिर बादशाह और कॉलोनी के वरिष्ठ एवं गण मान्य नागरिक, बोहरा समाज की महिलाएं और समाजजन उपस्थित थे।