{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 कुबेरेश्वर धाम पर श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के चलते सीहोर रेलवे स्‍टेशन पर 05 ट्रेनों का अस्‍थाई ठहराव

 

 

रतलाम 24 अगस्‍त(इ खबर टुडे)। श्री कुबेरेश्वरधाम, सीहोर कावड़ यात्रा के अवसर पर सीहोर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए,सीहोर रेलवे स्‍टेशन से गुजरने वाली 05 मेल/एक्‍सप्रेस एवं सुपरफास्‍ट ट्रेनों का अस्‍थाई ठहराव दिया जाएगा।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह ठहराव 25 अगस्‍त से 26 अगस्‍त 2026 तक दिया जाएगा। ठहराव दिये गये ट्रेनों का विवरण निम्‍नानुसार है:-

1. गाड़ी संख्या 20413 वाराणसी–इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस आगमन 04:58बजे / प्रस्थान 05:00 बजे
2.  गाड़ी संख्या 20414 इंदौर- वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस आगमन 13:15 बजे / प्रस्थान 13:17 बजे
3.  गाड़ी संख्या 19313 इंदौर –पटना एक्सप्रेस आगमन 17:26बजे / प्रस्थान 17:28 बजे
4.  गाड़ी संख्या 19322 पटना – इंदौर एक्सप्रेस आगमन 09:45 बजे / प्रस्थान 09:47 बजे
5.  गाड़ी संख्या 22674 मन्नारगुडी  – जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस आगमन 22:26 बजे / प्रस्थान 22:28 बजे

ट्रेनों के समय, ठहराव एवं अन्य अद्यतन जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त RailOne ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों की नवीनतम जानकारी उपलब्ध है।