ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए सूबेदारगंज – वलसाड के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
रतलाम, 30 मई(इ खबर टुडे) । यात्रियों की सुविधा एवं ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा रतलाम मंडल से सूबेदारगंज – वलसाड के मध्य स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है :-
गाड़ी संख्या 04119/04120 सूबेदारगंज – वलसाड – सूबेदारगंज स्पेशल :-
गाड़ी संख्या 04119 सूबेदारगंज–वलसाड स्पेशल तत्काल प्रभाव से 11 जुलाई, 2026 तक सूबेदारगंज से प्रति शनिवार को 05.00 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम (01.30/01.35, रविवार) होते हुए रविवार को 09.40 बजे वलसाड पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 04120 वलसाड–सूबेदारगंज स्पेशल 31 मई, 2026 से 12 जुलाई, 2026 तक वलसाड से प्रति रविवार को 14.05 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम (23.05/23.10, रविवार) होते हुए सोमवार को 19.00 बजे सूबेदारगंज पहुँचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला, इदगाह, बयाना, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम, छायापुरी एवं सूरत स्टेशनों पर रुकेगी। यह ट्रेन थर्ड एसी, स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी कोच के साथ चलेगी।
ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। इसके साथ ही यात्री रेलवन ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।