{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 कुबेरेश्वरधाम पर श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ के चलते  सीहोर – संत हिरदाराम नगर के मध्य चलेंगी स्पेशल ट्रेन

 

 

रतलाम 25 अगस्‍त(इ खबर टुडे)। श्री कुबेरेश्वरधाम, सीहोर कावड़ यात्रा के अवसर पर सीहोर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए,सीहोर – संत हिरदाराम नगर के मध्य अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया गया है।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क विभाग  द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गाड़ी संख्या 09243  सीहोर-  संत हिरदाराम नगर स्पेशल तत्‍काल प्रभाव से 26 अगस्‍त, 2026 तक सीहोर से 17.00 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 17.30 बजे संत हिरदाराम नगर पहुँचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09244 संत हिरदाराम नगर– सीहोर स्पेशल तत्‍काल प्रभाव से 26 अगस्‍त, 2026 तक संत हिरदाराम नगर से 18.00 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 18.30 बजे सीहोर पहुँचेगी।

ट्रेनों के ठहराव, आगमन/प्रस्थान समय सहित अन्य अद्यतन जानकारियों के लिए यात्रीगण कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।