{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 मुम्‍बई सेंट्रल से शकूर बस्‍ती एवं नई दिल्‍ली के लिए स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन

 
 

रतलाम, 06 दिसम्‍बर( इ खबर टुडे)। यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्‍यान में रखकर मुम्‍बई सेंट्रल से शकूर बस्‍ती एवं नई दिल्‍ली के लिए स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।

मुंबई सेंट्रल – नई दिल्ली सुपरफास्ट स्पेशल (02 फेरे)
ट्रेन संख्या 04001 मुंबई सेंट्रल – नई दिल्ली स्पेशल रविवार, 07 दिसम्बर, 2025 को 23.30 बजे मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 20.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन का 08 दिसम्‍बर 2025 को रतलाम 08.45 बजे तथा नागदा 09.55 बजे आगमन होगा।

इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 04002 नई दिल्ली – मुंबई सेंट्रल स्पेशल शनिवार, 06 दिसम्बर, 2025 को 22.40 बजे नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 21.00 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। इस ट्रेन का 07 दिसम्‍बर 2025 को नागदा 10.15 बजे तथा रतलाम 11.05 बजे आगमन होगा।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा एवं मथुरा स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी-2 टियर एवं एसी-3 टियर कोच होंगे।

मुंबई सेंट्रल – शकूर बस्ती सुपरफास्ट स्पेशल (04 फेरे)
ट्रेन संख्या 09003 मुंबई सेंट्रल – शकूर बस्ती स्पेशल रविवार, 07 दिसम्बर एवं सोमवार, 08 दिसम्बर, 2025 को 10.30 बजे मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 08.00 बजे शकूर बस्ती पहुंचेगी। इस ट्रेन का रतलाम 19.03 बजे एवं नादगा 20.08 बजे आगमन होगा।

इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09004 शकूर बस्ती – मुंबई सेंट्रल स्पेशल सोमवार, 08 दिसम्बर एवं मंगलवार, 09 दिसम्बर, 2025 को 10.15 बजे शकूर बस्ती से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 10.30 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। इस ट्रेन का नागदा 21.50 बजे तथा रतलाम 22.40 बजे आगमन होगा।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, भरतपुर, मथुरा, कोसी कलां एवं दिल्ली सफदरजंग स्टेशनों पर रुकेगी।

इस ट्रेन में एसी-3 टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे। ट्रेनों के ठहराव, समय एवं संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।