{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 रतलाम पुलिस महकमे में फेरबदल: एसपी ने जारी किए 14 पुलिसकर्मियों के तबादला आदेश

 

​रतलाम, 20 अप्रैल (इ खबर टुडे)। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने सोमवार को प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से जिले के पुलिस महकमे में फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत तत्काल प्रभाव से 14 पुलिसकर्मियों को नवीन पदस्थापना पर भेजा गया है। इसमें कार्यवाहक प्रधान आरक्षक और प्रधान आरक्षकों के नाम शामिल हैं।

​एसपी कार्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार, यातायात थाने और विभिन्न थानों में पदस्थ जवानों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 

तत्काल प्रभाव से लागू होगा आदेश
​पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित कर्मचारी अपनी वर्तमान इकाई से कार्यमुक्त होकर तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। यह आदेश आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से लागू रहेगा। अचानक हुए इस फेरबदल को सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दृष्टि से देखा जा रहा है।