{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 रतलाम पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: एसपी अमित कुमार ने जारी की तबादला सूची, कई थाना प्रभारी बदले

 

​रतलाम, 01 अक्टूबर (इ खबर टुडे)। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित कुमार ने पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर फेरबदल किया है। एसपी द्वारा जारी नवीनतम आदेश के तहत औद्योगिक क्षेत्र (रतलाम), नामली, रिंगनोद, जावरा सहित कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। साथ ही रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) में पदस्थ अधिकारियों को भी नई मैदानी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

​जारी सूची के अनुसार, नामली थाना प्रभारी (कार्य.) निरीक्षक अमित कुमार कोरी को औद्योगिक क्षेत्र रतलाम का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं, रिंगनोद थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह आजाद को नामली थाने की कमान सौंपी गई है। सरवन थाना प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सेमलिया को कालूखेड़ा थाना प्रभारी बनाया गया है।

​रक्षित केंद्र (लाइन) से मैदानी तैनाती पाते हुए निरीक्षक लिलियन मालवीय को शिवगढ़, निरीक्षक मनीष डावर को रावटी, निरीक्षक जितेन्द्रपाल सिंह जादौन को रिंगनोद, निरीक्षक सुमित मिश्रा को औद्योगिक क्षेत्र जावरा, निरीक्षक राजशेखर वर्मा को सरवन तथा निरीक्षक प्रेमलता खत्री को अजाक थाना (रतलाम) का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

​दूसरी ओर, प्रशासनिक व्यवस्था के तहत शिवगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह मकवाना और कालूखेड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह चौहान को रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) रतलाम स्थानांतरित किया गया है।

​एसपी अमित कुमार ने सभी स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण लगाने की सख्त हिदायत दी है।