{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 यात्रीगण कृपया ध्यान दे : रतलाम मंडल में ब्‍लॉक के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित

 
 

रतलाम, 22 फरवरी(इ खबर टुडे)। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के मल्हारगढ़ यार्ड–मंदसौर यार्ड के मध्य दोहरीकरण कार्य के चलते दिनांक 22 फरवरी 2026 से 01 मार्च 2026 रतलाम मंडल की कुछ ट्रेनें प्रभावित होगी।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रभावित ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है। 

1. 22 फरवरी 2026 को चित्तौड़गढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 79304 चित्तौड़गढ़–रतलाम डेमू, 01 घंटे एवं 23 फरवरी 2026 को 0.40 घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी।

2. 24 फरवरी 2026 को जमुना ब्रिज से चलने वाली गाड़ी संख्या 19818 जमुना ब्रिज–रतलाम एक्सप्रेस, चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी।

3. 24 फरवरी 2026 को रतलाम से चलने वाली गाड़ी संख्या 19327 रतलाम–उदयपुर सिटी एक्सप्रेस, चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होकर संचालित की जाएगी।

4. 24 फरवरी 2026 से 01मार्च 2026 तक उज्जैन से चलने वाली गाड़ी संख्या 69231 उज्जैन– चित्तौड़गढ़ पैसेंजर, रतलाम रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा  रतलाम से चित्तौड़गढ़ के मध्य निरस्त रहेगी।

5. 24 फरवरी 2026 से 01 मार्च 2026 तक को चित्तौड़गढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 69232 चित्तौड़गढ़ –उज्जैन पैसेंजर, रतलाम रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा चित्तौड़गढ़ से  रतलाम के मध्य निरस्त रहेगी।

6. 25 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक गाड़ी संख्या 79304 चित्तौड़गढ़ रतलाम डेमू मार्ग में आधा घंटा रेगुलेट होगी।

7. 24 फरवरी को गाड़ी संख्या 09723 जयपुर बांद्रा स्पेशल मार्ग में आधा घंटा रेगुलेट होगी।

8. 01 मार्च 2026 को जमुना ब्रिज से चलने वाली गाड़ी संख्या 19818 जमुना ब्रिज –रतलाम एक्सप्रेस, चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा चित्तौड़गढ़ से रतलाम के मध्य निरस्त रहेगी।

9. 01 मार्च 2026 को रतलाम से चलने वाली गाड़ी संख्या 19327 रतलाम–उदयपुर सिटी एक्सप्रेस, चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा रतलाम से चित्तौड़गढ़ तक निरस्त रहेगी।

10. 25 फरवरी को गाड़ी संख्या 20497 रामेश्वरम फिरोजपुर एक्सप्रेस मार्ग में 15 मिनट रेगुलेट होगी।

11. 1 मार्च को गाड़ी संख्या 07718 हिसार तिरुपति स्पेशल मार्ग में  1.15 घंटा रेगुलेट होगी।