{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 वडोदरा मंडल में ब्‍लॉक के कारण,रतलाम से गुजरने वाली कुछ ट्रेने प्रभावित

 
 

रतलाम 11 जून(इ खबर टुडे)। पश्चिम रेलवे वडोदरा मंडल के वडोदरा-गोधरा  रेल खंड में स्थित छायापुरी -पिलोल स्‍टेशनों के मध्‍य प्रस्‍तावित ब्‍लॉक के कारण पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली दो यात्री ट्रेनें प्रभावित होंगी।


पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क विभाग  द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रभावित ट्रेनों का विवरण निम्‍नानुसार है:-

1.         14 जून 2026 को वडोदरा से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 69117 वडोदरा दाहोद मेमू वडोदरा - गोधरा के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

2.         14 जून 2026 को उधना से चलने वाली गाड़ी संख्या 09067 उधना–हसनपुर रोड स्पेशल 02 घंटे 15 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी।


            
यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेनों के ठहराव, समय एवं ट्रेनों की वास्तविक स्थिति की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवश्य देखें साथ ही रेलवन ऐप पर भी जानकारी ले सकते हैं।