{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 बच्चो का संस्कार वान बनाना है तो धार्मिक शिविर मै भेजना पड़ेगा : महासती गुरुकीर्ति

 श्री जैन दिवाकर लर्न एण्ड टर्न शिविर का समापन 25 मई को होगा 
 
 

रतलाम, 21 मई (इ खबर टुडे)।  जगत वल्लभ जैन दिवाकर प.पू. गुरूदेव श्री चौथमलजी म.सा., एंव आचार्य सम्राट डा. शिवमुनिजी मसा की आज्ञानुवर्तिनी एंव परम पुज्या कमलावती मसा की सुशिष्या तप चकेश्वरी आयम्बिल तप आराधिका अरूणप्रभाजी मसा, श्री गुरूकिर्तीजी मसा, श्री गुरूनिधीजी मसा, श्री अरूणकिर्तीजी मसा आदि ठाणा के 04 सानिध्य में पगारिया परिवार नागपुर के सौजन्य से जैन दिवाकर स्मारक पर आयोजित 10 दिवसीय श्री जैन दिवाकर लर्न एण्ड टर्न शिविर बच्चो की सहभागिता से बड़े हर्षो उल्लास से चल रहा है। 

इस अवसर पर महासती गुरुकीर्ति म सा ने समाज को सन्देश देते हुए कहा की अगर अपने बच्चो को संस्कार वान और धार्मिक बनाना है तो हमें ऐसे शिविरो मै भेजना पड़ेगा, ताकि बच्चे जिनशासन की शौभा बड़ा सके। शिविर के माध्यम से बच्चो को खेल खेल मै धार्मिक क्रिया करवाई जाती है, ताकि बच्चे बड़े होकर धार्मिक क्रिया को निरन्तर कर सके। पूज्य महासतिया जी ने कहा की ऐसे शिविर प्रतिवर्ष लगाए जाते है। इस शिविर का समापन 25 मई  सोमवार को होने जा रहा है। एंव 27 मई को पुज्य गुरूदेव श्री मोहनमुनिजी मसा का पुण्यस्मृति दिवस है।

श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, नीमचौक रतलाम के अध्यक्ष अजय खिमेसरा, महामंत्री विनोद कटारिया ने बताया की हमारे श्रीसंघ का सौभाग्य है कि इस समापन एंव पुण्य स्मृतिदिवस के अवसर पर हमें अनुष्ठान आराधिका, ज्योतिष चंद्रिका शासन प्रभाविका साध्वी डा. कुमुदलताजी मसा, डा. महाप्रज्ञाजी मसा,, डा. पदमकिर्तीजी मसा, साध्वी राजकिर्ती जी मसा आदि ठाणा 04 का सानिध्य भी प्राप्त होने जा रहा। इस अवसर पर दिनांक 25 मई को शिविर समापन, पूज्याश्री अरूणप्रभाजी मसा के लगातार 500 से अधिक आयम्बिल तप की अनुमोदना एंव परम पुज्या श्री अरुणकिर्तीजी मसा का लगातार 05वां वर्षीतप की पूर्णाहुति के कार्यक्रम होगें साथ ही दिनांक 27 मई बुधवार को घोर तपस्वी श्रमण संघीय महामंत्री श्री मोहनमुनिजी मसा का पुण्य स्मृति दिवस जप तप के साथ समस्त साध्वी मण्डल की निश्रा में मनाया जाएगा।