{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 रेल यात्री ध्यान दें: मुंबई सेंट्रल और गोरखपुर स्टेशन पर ब्लॉक से रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित

 
 

​रतलाम, 10 अप्रैल (इ खबर टुडे)। रेलवे द्वारा बुनियादी ढांचे में सुधार और ट्रैक नवीनीकरण के चलते पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। मुंबई सेंट्रल और गोरखपुर स्टेशनों पर लिए गए ब्लॉक के कारण कई प्रमुख ट्रेनों को 'शॉर्ट टर्मिनेट' (गंतव्य से पहले रोकना) किया गया है।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मुंबई ब्लॉक के जकारन तीन ट्रेनें दादर से मुम्‍बई सेंट्रल के मध्‍य निरस्‍त रहेगी। जिसमे तत्‍काल प्रभाव से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 22210 हजरत निजामुद्दीन–मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस को अगले आदेश तक प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को दादर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।

तत्‍काल प्रभाव से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 09186 कानपुर अनवरगंज–मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस को अगले आदेश तक प्रत्येक मंगलवार को दादर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।

तत्‍काल प्रभाव से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 09076 काठगोदाम–मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस को अगले आदेश तक प्रत्येक शुक्रवार को दादर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। 

गोरखपुर स्‍टेशन पर ब्‍लॉक के कारण चार ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट
रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली चार ट्रेनें उत्‍तर पूर्व रेलवे के गोरखपुर स्‍टेशन पर ब्‍लॉक के कारण गोरखपुर स्‍टेशन पर टर्मिनेट होने वाली तथा गोरखपुर स्‍टेशन से चलने वाली गोरखपुर कैंट स्‍टेशन पर शॉर्टटर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा गोरखपुर कैंट से गोरखपुर के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

30 अप्रैल 2026 से 08 मई 2026 तक अहमदाबाद से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19489 अहमदाबाद गोरखपुर एक्‍सप्रेस ।

01 मई 2026 से 09 मई 2026 तक गोरखपुर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19490 गोरखपुर अहमदाबाद एक्‍सप्रेस ।

04 मई 2026 को बान्‍द्रा टर्मिनस से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19091 बान्‍द्रा टर्मिनस गोरखपुर हमसफर एक्‍सप्रेस ।

05 मई 2026 को गोरखपुर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19092 गोरखपुर बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस ।

यात्रीगण, यात्रा आरंभ करने से पहले ट्रेनों की वास्‍तविक स्थिति का अवलोकन www.enquiry.indianrail.gov.in पर या रेलवन ऐप के माध्‍यम से भी कर सकते हैं।