उत्तर रेलवे के धुरी स्टेशन पर ब्लॉक के कारण रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें हुई प्रभावित
रतलाम, 02 दिसंबर (इ खबर टुडे)। उत्तर रेलवे के धुरी स्टेशन पर लाइनों L-5, L-4 और L-3 पर प्री - नॉन इंटरलॉकिंग (PNI) एवं नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य करने के लिए राजपुरा – बठिण्डा सेक्शन में डबलिंग कार्य किया जाना है। इस कार्य के कारण रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों के परिचालन पर अस्थायी प्रभाव पड़ेगा।
22941 इंदौर - शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर एक्सप्रेस 08, 15, 22 एवं 29 दिसम्बर 2025 तथा 05, 12, 19, 26 जनवरी, 2026 एवं 02 फरवरी 2026 को इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 22941 इंदौर - शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया नई दिल्ली – अंबाला कैंट – लुधियाना होकर चलेगी।
22942 शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर – इंदौर एक्सप्रेस 03, 10, 17, 24 एवं 31 दिसम्बर, 2025 तथा 07, 14, 21, 28 जनवरी, 2026 एवं 04 फरवरी, 2026 को ऊधमपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 22942 शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर – इंदौर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया लुधियाना - अंबाला कैंट – नई दिल्ली होकर चलेगी।
ट्रेनों की आगमन/प्रस्थान समय सहित अन्य अद्यतन जानकारियों के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।