पुणे सेक्शन में भूस्खलन : रतलाम मंडल की कई ट्रेनें निरस्त और कुछ के मार्ग बदले
रतलाम,17 जुलाई (इ खबर टुडे)। महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश और पुणे सेक्शन में हुए भूस्खलन (लैंडस्लाइड) के कारण रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली रेल सेवाओं पर बुरा असर पड़ा है। इस प्राकृतिक व्यवधान के चलते कई प्रमुख ट्रेनों को निरस्त किया गया है, जबकि कुछ को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है।
पश्चिम रेलवे, रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, निरस्त रहने वाली ट्रेन संख्या 22944 (इंदौर–दौंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस): यह ट्रेन 18 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक इंदौर से अपने निर्धारित प्रस्थान वाले दिनों में निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 22943 (दौंड–इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस): यह ट्रेन भी 18 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक दौंड से अपने निर्धारित दिनों में पूरी तरह निरस्त रहेगी।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें
भूस्खलन के कारण प्रभावित रेलखंड को देखते हुए कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है, जिसमे ट्रेन संख्या 20991 (अजमेर–दौंड एक्सप्रेस): 23 जुलाई 2026 को अजमेर से चलने वाली यह गाड़ी अपने नियमित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया सूरत–पालधी–मनमाड होकर चलेगी। ट्रेन संख्या 22194 (ग्वालियर–दौंड एक्सप्रेस): 18 जुलाई 2026 को ग्वालियर से रवाना होने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया सूरत–पालधी–मनमाड होकर चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 22193 (दौंड–ग्वालियर एक्सप्रेस): 19 जुलाई 2026 को दौंड से प्रस्थान करने वाली यह गाड़ी डायवर्टेड रूट वाया दौंड–मनमाड–जलगांव–पालधी–सूरत होकर अपने गंतव्य को जाएगी।
बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल निरस्त
पूर्वोत्तर रेलवे में ब्लॉक के कारण रतलाम मंडल से 18 जुलाई, को बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली ट्रेन संख्या 05054 बांद्रा टर्मिनस – गोरखपुर साप्ताहिक
स्पेशल निरस्त रहेगी। 17 जुलाई, को गोरखपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 05053 गोरखपुर – बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल निरस्त रहेगी।