{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 पिपलोदा परियोजना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की नियुक्ति हेतु चयन समिति की बैठक सम्पन्न

 
रतलाम 11 मई(इ खबर टुडे ) । महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की नियुक्ति के लिए रतलाम जिले की पिपलोदा परियोजना की विकासखंड स्तरीय चयन समिति की बैठक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जावरा सुनील जयसवाल  की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में जनपद स्तरीय सभापति गोपाल मालवीय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद तथा सहायक संचालक श्रीमती भारती डांगी उपस्थित रहे। समिति के समक्ष 4 रिक्त पदों के विरुद्ध प्राप्त 75 आवेदनों की पात्रता एवं अपात्रता की जांच की गई। परीक्षण उपरांत समिति द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए आवेदकों की अंतिम सूची जारी किए जाने का निर्णय लिया गया।