साहित्य संगिनी ने सम्मान पत्र देकर महिला साहित्यकारों को किया सम्मानित
रतलाम, 09 मार्च (इ खबर टुडे)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर साहित्य संगिनी मंच ने 40 महिला साहित्यकारों को 'साहित्य संगिनी अंतरराष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण सम्मान' से सम्मानित किया । साहित्य संगिनी राजप्रेमदीप स्मृति ट्रस्ट जो कि भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है, उसी के अंतर्गत बनाई गई एक संस्था है जो साहित्य के क्षेत्र में अपने उल्लेखनीय कार्यों के लिए जानी जाती है। अनेकों प्रतियोगिताओं के माध्यम से साहित्य संगिनी न केवल साहित्यकारों का उत्साह वर्धन करती है बल्कि उन्हें समय-समय पर सम्मानित भी करती है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर साहित्य संगिनी द्वारा डाॅ अनीता त्रिपाठी , पूर्वी प्रांजल जैन , डॉ. प्रियंका भूतड़ा , डॉ विनी शर्मा , डॉ राजमती पोखरणा सुराना,संजना पोरवाल , डॉ अरुणा , अनीता सोनकर , डॉ श्रीमती रीता पांडे , कवियत्री लाजवंती कुमारी,पुष्पा साहू "मीरा",मंजूषा राधे, सुनीता बहल , आरती पंवार , मधु विशिष्ठ ,सुमन गर्ग ,डॉ. अनामिका दूबे निधि, हेमलता शर्मा ,लता सिंघई , पौर्णिमा संजय कुंभार, श्रीमती उषा शर्मा , डॉ दिव्या कुमारी , अरुणा महेश जाजू, सिद्धि बृज रतले, प्रीति अग्रवाल,मीता लुनिवाल 'मीत', मीनाक्षी टेलर, शिवानी चौधरी , प्रोमिला शर्मा , माधुरी ,ज्योति जाटव,पुष्पा जामुआर,शिखा पांडेय,अंकिता जैन अवनी, डॉ कृष्णा जोशी,किरण अग्रवाल, डॉ सस्मिता मुर्मू , रिंकी रंजनी, रेखा सिसोदिया, रूपाल दवे रूप, गीता खाती को 'साहित्य संगिनी अंतर्राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण सम्मान' से सम्मानित किया।
इस अवसर पर संस्था की संस्थापिका श्रीमती रजनी भास्कर 'नाम्या' ने कहा "आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर साहित्य संगिनी महिला साहित्यकारों को हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित करता है। आज के युग में जब कलम हाथों से दूर होती जा रही है और किताबों से हमारा नाता टूटता जा रहा है, इन विपरीत परिस्थितियों में भी आपका सशक्त कलम थामना और फिर सृजन करना अपने आप में बहुत हिम्मतवाला और सराहनीय कार्य है। साहित्य संगिनी आपके प्रयासों की सराहना करते हुए आपकी दीर्घायु ,उत्तम स्वास्थ्य है एवं उज्जवल भविष्य की कामना करता है। आपके सानिध्य से मंच अपने आप को गौरवान्वित अनुभव करता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आप सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं!"
संस्था की सह संस्थापिका एवं राजप्रेमदीप स्मृति ट्रस्ट की अध्यक्षा डॉ सुमन शर्मा ने कहा ,"राजप्रेमदीप स्मृति ट्रस्ट समाज सेवा के अनेक कार्यों में सोत्साह संलग्न है। राजप्रेमदीप स्मृति ट्रस्ट 10 वर्षों से समाज कल्याण के लिए निःस्वार्थ भाव से कार्य कर रहा है। ट्रस्ट के अंतर्गत ही साहित्य सेवा के लिए साहित्य संगिनी मंच बनाया गया है जिसमें हम समय-समय पर साहित्यकारों को सम्मानित करते रहते हैं। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मैं आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं। आपका साथ हमारे लिए गौरव का विषय है।"
साहित्य संगिनी के मुख्य सचिव मुकेश नाथ ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपने विचार प्रकट करते हुए कहा,"साहित्य संगिनी मंच का प्रयास रहता है कि वह यथासंभव साहित्य के क्षेत्र में योगदान देने वाले साहित्यकारों को सम्मानित करें । आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं को समस्त कार्यकारिणी की ओर से बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं!"
साहित्य संगिनी के समन्वय पद पर असीन एवं राजप्रेमदीप स्मृति ट्रस्ट की उपाध्यक्ष श्रीमती सोनल राजपूत ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। सम्मान पत्र प्राप्त करने के दौरान महिलाओं में काफी उत्साह दिखाई दिया और उन्होंने साहित्य संगिनी मंच का आभार व्यक्त किया।