{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 छुट्टियों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए हिसार-खडकी एवं मैसूरू–अजमेर साप्ताहिक स्पेशल के फेरे पुनः विस्तारित

 
 

रतलाम, 29 मई(इ खबर टुडे)। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा विशेष रूप से ग्रीष्‍मकालीन छुट्टियों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए विशेष किराये पर संचालित हिसार-खडकी एवं मैसूरू–अजमेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरे पुनः विस्तारित किए गए हैं।

पश्चिम रेलवे रतलाम मण्‍डल के जनसंपर्क विभाग  द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विस्तारित ट्रेनों का विवरण निम्‍नानुसार है :-

1. ट्रेन संख्या 04725 हिसार-खडकी साप्ताहिक स्पेशल 12 जुलाई 2026 तक एवं ट्रेन संख्या 04726 खडकी - हिसार साप्ताहिक स्पेशल 13 जुलाई 2026 तक विस्तारित की गई है।

2. ट्रेन संख्‍या 06281 मैसूरू–अजमेर स्पेशल दिनांक 13 जून 2026 तक एवं ट्रेन संख्‍या 06282 अजमेर–मैसूरू स्पेशल दिनांक 15 जून 2026 तक विस्तारित की गई है।

ट्रेनों के आगमन/प्रस्‍थान समय, ठहराव और संरचना के समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए, यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जा सकते हैं इसके साथ ही रेलवन ऐप के माध्‍यम से भी जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं।