ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान अतिरिक्त भीड़ को ध्यान मे रखते हुए 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुनः विस्तारित
रतलाम, 24 मार्च (इ खबर टुडे) । पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा विशेष रूप से ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए विशेष किराये पर संचालित 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुनः विस्तारित किए गए हैं।
पश्चिम रेलवे रतलाम मण्डल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विस्तारित फेरों का विवरण निम्नानुसार है:
1. बांद्रा टर्मिनस – अजमेर साप्ताहिक स्पेशल
•ट्रेन संख्या 09622 बांद्रा टर्मिनस–अजमेर साप्ताहिक स्पेशल 27 अप्रैल 2026 तक विस्तारित।
•ट्रेन संख्या 09621 अजमेर–बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल 26 अप्रैल 2026 तक विस्तारित।
2. अजमेर – दौंड साप्ताहिक स्पेशल
• ट्रेन संख्या 09625 अजमेर–दौंड साप्ताहिक स्पेशल 23 अप्रैल 2026 तक विस्तारित।
• ट्रेन संख्या 09626 दौंड–अजमेर साप्ताहिक स्पेशल 24 अप्रैल 2026 तक विस्तारित।
3. हिसार-खडकी साप्ताहिक स्पेशल
• ट्रेन संख्या 04725 हिसार-खडकी साप्ताहिक स्पेशल 26 अप्रैल 2026 तक विस्तारित।
• ट्रेन संख्या 04726 खडकी - हिसार साप्ताहिक स्पेशल 27 अप्रैल 2026 तक विस्तारित।
ट्रेनों के आगमन/प्रस्थान समय, ठहराव और संरचना के समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए, यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जा सकते हैं इसके साथ ही रेलवन ऐप के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।