{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 
आरएसएस जिला कार्यकारिणी सदस्य रविराज शर्मा का निधन,अंतिम संस्कार 18 नवंबर को 

 

 

रतलाम,17 नवंबर(इ खबर टुडे)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला कार्यकारिणी सदस्य रविराज शर्मा का मंगलवार को निधन हो गया। सुबह करीब 9:00 बजे तबियत खराब होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 18 नवंबर बुधवार को किया जायेगा। 

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार स्व.श्री शर्मा का स्वास्थ्य बीते कुछ दिनों से ख़राब चल रहा था। तबियत अधिक बिगड़ने पर उन्हें शासकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था जहा आज प्रातः करीब नौ बजे उन्होंने अंतिम साँस ली।  उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान सखवाल नगर से  18 नवंबर बुधवार सुबह नौ बजे निकलेगी। उनका अंतिम संस्कार जवाहर नगर मुक्तिधाम पर किया जायेगा। 

स्व. श्री शर्मा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से लम्बे समय से जुड़े होकर संगठन के लिए समर्पित कार्यकर्त्ता थे।  संघ शिक्षण के द्वितीय वर्ष शिक्षित स्व. श्री शर्मा वर्तमान में जिला कार्यकारिणी सदस्य थे और पूर्व में शारीरिक प्रमुख और नगर कार्यवाह का दायित्व निर्वहन कर चुके थे ।उनके असामयिक निधन की खबर से संघ के स्वयं सेवको में शोक व्याप्त है।