university exam results/ रॉयल कॉलेज के BBA और BCA विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन
यह जानकारी देते हुए रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन श्री प्रमोद गुगालिया ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विद्यार्थियों ने अपने कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं प्राध्यापकों के कुशल मार्गदर्शन के बल पर यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।
उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं प्राध्यापक वर्ग को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि, "विद्यार्थियों का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन उनकी प्रतिभा, निरंतर मेहनत तथा संस्थान के श्रेष्ठ शैक्षणिक वातावरण का प्रतिफल है। संस्थान सदैव विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन एवं उनके सर्वांगीण विकास हेतु सर्वोत्तम मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।"
संस्थान की मेरिट सूची की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि बी.बी.ए. (BBA) तृतीय वर्ष में कु. उम्मेहानी खामोशी पिता शब्बीर हुसैन खामोशी ने 87.80% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है, वहीं कु. अल्जीना खान पिता श्री मोहम्मद अफजल खान ने 86.80% अंक लाकर द्वितीय तथा कु. निशिता पाटीदार पिता परमेश्वर पाटीदार ने 86.20% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर कॉलेज का गौरव बढ़ाया है।
इसी प्रकार बी.सी.ए. (BCA) तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में कु. अशिका पांचाल पिता आत्माराम पांचाल ने 86.20% अंक अर्जित कर प्रथम स्थान, कु. दीप्ति कुशवाह पिता राकेश कुशवाह ने 84.00% अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा कु. प्रांजल शर्मा पिता संजय शर्मा ने 82.30% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया है।
विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर संस्था के प्रबंधन संकाय के प्राचार्य डॉ. प्रवीण मंत्री, कंप्यूटर संकाय की एचओडी दीपिका कुमावत एवं प्राध्यापक डॉ अमित शर्मा, प्रो. मृदुला उपाध्याय, प्रो.निर्मल जाधव, प्रो. गरिमा मिश्रा, प्रो. आंचल नागल, प्रो. कृष्ण कांत प्रजापत,प्रो. कहकशां चिश्ती, प्रो. प्रियंका दवे, प्रो. श्रद्धा रानी परमार, प्रो. मीनाक्षी गोयल, प्रो. मिताली पुरोहित, प्रो. यक्षेंद्र हेरोड, प्रो. प्रांजल गौतमी सहित कॉलेज के समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ ने भी सभी सफल विद्यार्थियों की सराहना करते हुए हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल एवं स्वर्णिम भविष्य की कामना की है।