{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 दक्षिण रेलवे मे ब्‍लॉक के कारण तिरुवनंतपुरम सेंट्रल–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित 

 

 

रतलाम, 07 अगस्त(इ खबर टुडे ) । दक्षिण रेलवे के तिरुवनंतपुरम मंडल में ब्‍लॉक के कारण रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली तिरुवनंतपुरम सेंट्रल–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी ।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क विभाग  द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 21 अगस्त, 2026 को तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से चलने वाली गाड़ी संख्या 22653 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस,  परिवर्तित मार्ग वाया हरिप्पाड, अम्बलप्पुझा, आलप्पुझा एवं एरणाकुलम चलेगी।

ट्रेनों के ठहराव,संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। इसके साथ ही यात्री रेलवन ऐप के माध्‍यम से भी ट्रेनों की अद्यतन जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं।