{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 रतलाम / राजस्व अधिकारियों द्वारा गैस गोदाम एवं होटलों का किया गया निरीक्षण

 
 

रतलाम 20 मार्च(इ खबर टुडे)। जिले में उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर की निर्बाध आपूर्ति के लिए कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार गैस गोदामों एवं होटलों का राजस्व अधिकारियों द्वारा सतत निरीक्षण किया जा रहा है। 

आज अल्पा गैस गोदाम,अपना होटल, JMD होटल, ललित गैस गोदाम एवं राजभोग भोजनालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शासन के निर्देशानुसार गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश गैस सिलेंडर वितरको को दिए गये।