5 वीं राज्य स्तरीय मार्स्टस गेम्स चैम्पियनशीप में सेवा निवृत डी.एस.पी. चौधरी ने स्वर्ण व एक रजत पदक किया प्राप्त
Nov 9, 2025, 19:17 IST
रतलाम ,09 नवंबर ( इ खबर टुडे ) आज रविवार को मार्स्टस गेम्स एसोसिएशन म.प्र. द्वारा उज्जैन में आयोजित 5 वीं राज्य स्तरीय मार्स्टस गेम्स चैम्पियनशीप आयोजन किया गया था।
जिसमे रतलाम जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए सेवा निवृत डी.एस.पी. चौधरी प्रेमपालसिंह ने स्वर्ण व एक रजत पदक प्राप्त किया।
जानकारी के अनुसार सेवा निवृत डी.एस.पी. चौधरी प्रेमपालसिंह ने रतलाम जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने आयु वर्ग में गोला फेंक में प्रथम , हेमर थ्रो में प्रथम एवं जेवलिन थ्रो में द्वितीय स्थान प्राप्त कर दो स्वर्ण व एक रजत पदक प्राप्त किया। इस अवसर पर उनके मित्रो और परिजनो ने उन्हें इस जीत की बधाई देते हुए शुभकामनाये दी।