{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 रतलाम / रिटायर्ड डॉक्टर की बहू फांसी के फंदे पर झूली, पुलिस जांच में जुटी

 
 

रतलाम, 01 मार्च (इ खबर टुडे)। शहर के औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत शादीशुदा महिला के आत्महत्या का मामला सामने आया है। महिला रिटायर्ड डॉक्टर की बहू है। महिला ने पंखे पर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल कॉलेज भेजा। महिला के आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस फिलहाल मर्ग कायम कर जांच में जुटी है।

औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कस्तूरबा नगर स्थित गृह निर्माण समिति में रिटायर्ड डॉक्टर गणराज गौड़ की बहू नीता पति नवीन गौड़ 34 वर्षीय ने बीते दिन शनिवार शाम को ऊपर के कमरे में पंखे पर रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर पर महिला के पति, ननद, ससुर ओर एक दस वर्षीय बेटा सभी नीचे थे। काफी समय तक महिला नीचे नहीं आई तो परिजन ऊपर गए तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। 

परिजनों ने डायल 112 पुलिस को इसकी सूचना दी। डायल पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़ा। कमरे में जाने पर महिला नीचे गिरी हुई थी। पुलिस ने बताया कि महिला ने जिस रस्सी से आत्महत्या की वह रस्सी कपड़े सुखाने की थी, जिससे टूटकर वह नीचे गिर गई। मृतक पास किसी भी प्रकार का कोई सुसाइट नोट नहीं मिला है। 

डायल 100 की पुलिस ने तुरंत औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस और एफएसएल अधिकारी को सूचित किया। थाने की पुलिस के साथ एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल कॉलेज भिजवाया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। परिजनों के बयान के आधार पर और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही आत्महत्या के कारणों का पता चलेगा। पुलिस जांच में जुटी हुई है।