{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 चमत्कारी श्री बाल हनुमान मंदिर के नवनिर्माण पूर्ण, पाँच सौ इक्यावन कुण्डीय महायज्ञ के लिए भूमि पूजन पश्चात महाआरती हुई आयोजित 

रतलाम, 15 मार्च (इ खबर टुडे)। चमत्कारी श्री बाल हनुमान मंदिर के नवनिर्माण पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले पाँच सौ इक्यावन कुण्डीय महायज्ञ के लिए आज विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। भूमि पूजन सम्पन्न होने के पश्चात चमत्कारी श्री बाल हनुमान मंदिर बालाजी धाम में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती के उपरांत उपस्थित सभी श्रद्धालु भक्तों ने महाप्रसादी ग्रहण की।

वैदिक विधि से भूमि पूजन का अनुष्ठान पंडित सोम शर्मा द्वारा ५१ ब्राह्मणों और संत जन सर्व श्री परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर देवस्वरूपानंद जी महाराज (अखंड ज्ञान आश्रम), गुरुदेव गौशरणानंद जी महाराज (सजापुर), परम पूज्य गुरुदेव सुजानानंद जी महाराज (अखंड ज्ञान आश्रम), परम पूज्य गुरुदेव लक्ष्मण दास जी त्यागी महाराज, परम पूज्य गुरुदेव सेवा दास जी महाराज (दादू धाम आश्रम) महर्षि संजयशिवशंकर दवे (वैदिक जागृति ज्ञान विज्ञान पीठ) की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न कराया गया। इस अवसर पर रतलाम के महापौर प्रहलाद पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, पार्षद देवश्री पुरोहित, निशा सोमानी पवन सोमानी विवेक शर्मा तथा समाजसेवी श्याम सुंदर राठौर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

आयोजन समिति के अनुसार यह भव्य पाँच सौ इक्यावन कुण्डीय महायज्ञ दिनांक 3 अप्रैल 2026 को अस्सी फीट रोड, रतलाम पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें हिंदू समाज के 551 जोड़े एक साथ यज्ञ में आहुतियां देंगे। महायज्ञ के आयोजन को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं। इसके लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है तथा विभिन्न समाजों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।

आयोजन समिति ने बताया कि शीघ्र ही कार्यक्रम का विस्तृत विवरण जारी किया जाएगा। भूमि पूजन के अवसर पर क्षेत्र के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।