रतलाम / ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में राहत, 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े
रतलाम, 08 अप्रैल(इ खबर टुडे)। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बड़ी राहत दी है। रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे जून और जुलाई 2026 तक बढ़ा दिए गए हैं।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। रेलवे के अनुसार अहमदाबाद–दरभंगा, गांधीधाम–भागलपुर, उधना–अयोध्या कैंट (दो जोड़ी), मुंबई सेंट्रल–कटिहार तथा मुंबई सेंट्रल–बनारस स्पेशल ट्रेनों का संचालन निर्धारित तिथियों तक जारी रहेगा। इन ट्रेनों का संचालन साप्ताहिक आधार पर विभिन्न दिनों में किया जाएगा।
ट्रेन संख्या 09465 अहमदाबाद–दरभंगा स्पेशल, जिसका अंतिम फेरा 27 मार्च, 2026 तक निर्धारित था, 26 जून, 2026 तक अहमदाबाद से प्रत्येक शुक्रवार को तथा ट्रेन संख्या 09466 दरभंगा–अहमदाबाद स्पेशल, जिसका अंतिम फेरा 30 मार्च, 2026 निर्धारित था , 29 जून, 2026 तक दरभंगा से प्रत्येक सोमवार को चलेगी।
ट्रेन संख्या 09451 गांधीधाम–भागलपुर स्पेशल, जिसका अंतिम फेरा 27 मार्च, 2026 तक निर्धारित था, 26 जून, 2026 तक गांधीधाम से प्रत्येक शुक्रवार को तथा ट्रेन संख्या 09452 भागलपुर–गांधीधाम स्पेशल, जिसका अंतिम फेरा 30 मार्च, 2026 निर्धारित था, 29 जून, 2026 तक भागलपुर से प्रत्येक सोमवार को चलेगी।
ट्रेन संख्या 09093 उधना–अयोध्या कैंट स्पेशल, जिसका अंतिम फेरा 27 मार्च, 2026 तक निर्धारित था, 31 जुलाई, 2026 तक उधना से प्रत्येक शुक्रवार को तथा ट्रेन संख्या 09094 अयोध्या कैंट–उधना स्पेशल, जिसका अंतिम फेरा 28 मार्च, 2026 निर्धारित था, 01 अगस्त, 2026 तक अयोध्या कैंट से प्रत्येक शनिवार को चलेगी।
ट्रेन संख्या 09097 उधना–अयोध्या कैंट स्पेशल, जिसका अंतिम फेरा 24 मार्च, 2026 तक निर्धारित था, 28 जुलाई, 2026 तक उधना से प्रत्येक मंगलवार को तथा ट्रेन संख्या 09098 अयोध्या कैंट–उधना स्पेशल, जिसका अंतिम फेरा 25 मार्च, 2026 निर्धारित था, 29 जुलाई, 2026 तक अयोध्या कैंट से प्रत्येक बुधवार को चलेगी।
ट्रेन संख्या 09189 मुंबई सेंट्रल–कटिहार स्पेशल, जिसका अंतिम फेरा 28 मार्च, 2026 तक निर्धारित था, 01 अगस्त, 2026 तक मुंबई सेंट्रल से प्रत्येक शनिवार को तथा ट्रेन संख्या 09190 कटिहार–मुंबई सेंट्रल स्पेशल, जिसका अंतिम फेरा 31 मार्च, 2026 निर्धारित था, 28 जुलाई, 2026 तक कटिहार से प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।
ट्रेन संख्या 09183 मुंबई सेंट्रल– बनारस स्पेशल, जिसका अंतिम फेरा 25 मार्च, 2026 तक निर्धारित था, 29 जुलाई, 2026 तक मुंबई सेंट्रल से प्रत्येक बुधवार को तथा ट्रेन संख्या 09184 बनारस –मुंबई सेंट्रल स्पेशल, जिसका अंतिम फेरा 27 मार्च, 2026 निर्धारित था, 31 जुलाई, 2026 तक बनारस से प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी।
ट्रेनों के आगमन/प्रस्थान समय, ठहराव और संरचना के समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए, यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जा सकते हैं।