{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 यात्रियों की मांग के चलते अब नियमित रूप से चलेगी जयपुर–बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस 

 

 

रतलाम, 14 अगस्त(इ खबर टुडे)। यात्रियों की सुविधा एवं बढ़ती यात्री मांग को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 09724/09723 बांद्रा टर्मिनस- जयपुर साप्ताहिक स्पेशल को नियमित ट्रेन संख्या 19724/19723 बांद्रा टर्मिनस- जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में नियमित किया जा रहा है।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क विभाग  द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन संख्या 19724 बांद्रा टर्मिनस–जयपुर एक्सप्रेस 27 अगस्त 2026 से प्रत्येक गुरुवार को बांद्रा टर्मिनस से 08.35 बजे प्रस्थान कर रतलाम मंडल के रतलाम (20.10/20.20, गुरुवार), मंदसौर (21.25/21.27), नीमच (22.18/22.20) एवं चित्तौड़गढ़ (23.50/23.55, गुरुवार) होते हुए अगले दिन 06.45 बजे जयपुर पहुंचेगी।।

इसी प्रकार 19723 जयपुर–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 26 अगस्त 2026 से प्रत्येक बुधवार को जयपुर से 08.20 बजे  प्रस्थान कर रतलाम मंडल के चित्तौड़गढ़ (13.50/13.55, बुधवार), नीमच (14.39/14.41), मंदसौर (15.19/15.21) एवं रतलाम (17.20/17.30, बुधवार) होते हुए अगले दिन 05.10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

इस ट्रेन में फर्स्‍ट एसी, एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर श्रेणी तथा द्वितीय श्रेणी के सामान्य कोच होंगे।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में  बोरीवली , वापी, सूरत , वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, मांडल, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर एवं किशनगढ़ स्टेशनों पर ठहरेगी।

ट्रेनों के ठहराव,संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्रीकृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। इसके साथ ही यात्री रेलवन ऐप के माध्‍यम से भी ट्रेनों की अद्यतन जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं।

*