रतलाम / दो माह के शिशु का अपहरण, पुलिस ने कानपुर से बरामद कर आरोपियों को किया गिरफ्तार
रतलाम, 06 अप्रैल (इ खबर टुडे)। जिले के ताल थाना पुलिस ने दो महीने के शिशु के अपहरण के एक मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। फरियादी राहुल, पिता प्रभूलाल नायक, निवासी ग्राम खेरजमुनिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी भाभी सीताबाई और उसका प्रेमी बलवंत पिता रामसिंह राजपूत ने उसके बेटे का अपहरण कर लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी की शिकायत पर ताल थाना में बीएनएस के तहत अपहरण का मामला पंजीकृत कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने साइबर सेल और अन्य सूत्रों से सूचना प्राप्त की। इसके बाद ताल पुलिस की टीम कानपुर रवाना हुई, जहाँ से अपहृत शिशु को आरोपी सीताबाई और बलवंत के कब्जे से बरामद कर लिया।
इस मामले में मुख्य आरोपियों के साथ सहयोगी आरोपी सोनु पिता विजय कनारची को भी गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
आरोपी
सीताबाई, पत्नी श्यामलाल नायक, ग्राम खैरजमुनिया
बलवंत, पिता रामसिंह राजपूत, ग्राम आक्याकला
सोनु, पिता विजय कनारची, ग्राम आक्याकला
सराहनीय योगदान
इस कार्यवाही में थाना ताल के निरीक्षक स्वराज डाबी, थाना प्रभारी, सउनि मदनसिंह डोडिया, आर. प्रीतम लौहार और साइबर सेल रतलाम के प्र. आर. मनमोहन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।