नीट 2026 में रतलाम के 'अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट' का परचम, 60 से अधिक विद्यार्थियों को मिला मेडिकल कॉलेज
रतलाम,26 अगस्त (इ खबर टुडे ) । चिकित्सा प्रवेश परीक्षा RE-NEET 2026 के प्रथम काउंसलिंग के परिणाम घोषित होते ही रतलाम स्थित 'अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट' ने सफलता का नया इतिहास रच दिया है। कड़े मुकाबले और परीक्षा में आए बदलावों के बावजूद संस्थान के 60 से अधिक होनहार विद्यार्थियों ने राज्य के प्रतिष्ठित सरकारी (GMC) और निजी मेडिकल कॉलेजों में MBBS सीटें हासिल की हैं।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर संस्थान परिसर में ढोल-धमाकों के साथ जश्न मनाया गया। शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
प्रमुख चयनित विद्यार्थी एवं अलॉटेड मेडिकल कॉलेज
GMC, भोपाल: राजवीर सिंह सोलंकी, प्रेम लता पंवार
GMC, इंदौर (MGM): ईशान रोमडे
GMC, रतलाम: अर्जुन पाटीदार, वन्दना परिहार, पूजा चौहान, जया चारेल, अक्षरा डावर, सागर मईडा
ESIC, इंदौर: पुष्कर कनौजिया
GMC, नीमच: निर्मल कुमावत, तनवीर सिंह सोलंकी
GMC, विदिशा: करण मईड़ा, आयुष चारेल, सेवाराम डामोर
GMC, मंदसौर: अर्शन अली, रोहित डामोर
GMC, सिंगरौली: जयवर्धन सिंह राठौड़, स्वास्ति पांडे
GMC, शहडोल: राहुल नीनामा, योगेश मईडा
GMC, सतना / श्योपुर: लक्ष्मी नीनामा (सतना), योगेन्द्र कटारा (श्योपुर)
निजी मेडिकल कॉलेज (इंदौर, भोपाल, उज्जैन आदि): हर्षराज पटेल, जया मालवीय, दिक्षा कुशवाह, सिमरन अब्बासी, रुचिका भट्ट, सुरेश बामनिया, राहुल गणावा, रोहित निनामा, मनीषा निनामा, अंकिता सिंगाड, पुनम डोडियार, इन्द्रा निनामा, अर्पिता निनामा, शुभम डामर, पायल कटारा, नीलेश डाबी, प्रियंका सोलंकी, गोल्डी यादव, दिशा सिसोदिया, नेहा परमार, सलोनी माहोर, महेश सूर्यवंशी, मितान्शी मालू।
"विद्यार्थियों का अटूट संकल्प, शिक्षकों का मार्गदर्शन और सटीक रणनीति इस सफलता का आधार है। आगामी द्वितीय एवं तृतीय काउंसलिंग चक्र के बाद चयनित छात्रों की संख्या 100 के पार पहुँचने की उम्मीद है।"
— डॉ. राकेश कुमावत, निदेशक, अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट
संस्थान की इस उपलब्धि से न केवल चयनित विद्यार्थियों और उनके परिवारों का सपना साकार हुआ है, बल्कि रतलाम जिले का नाम भी संपूर्ण मध्य प्रदेश के शिक्षा जगत में गौरवान्वित हुआ है।