खेलो एमपी खेल प्रतियोगिता में रतलाम की टीम को ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त
Updated: Feb 2, 2026, 21:17 IST
रतलाम 0 2 फरवरी(इ खबर टुडे ) खेलो एमपी खेल प्रतियोगिता का आयोजन राज्य स्तर पर भोपाल में किया गया। जिसमें रतलाम थ्रो बॉल एसोसिएशन की बालिका खिलाड़ियों ने राज्य स्तर प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
जिला सचिव दुर्गा शंकर मोयल व रतलाम जिले के राधा गुर्जर, आरती यादव, तनीषा पाटीदार, पूजा सिंगाड़, वंशिका सोलंकी, अल्फिया खान की टीम ने उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया।
खिलाड़ियों को खेल मंत्री विश्वास सारंग एवं अतिथियों ने मेडल एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया। रतलाम आने पर सभी खिलाड़ियों को रतलाम थ्रो बॉल एसोसिएशन के अनुज शर्मा, जिला खेल अधिकारी रुचि शर्मा, जितेन धूलिया दीपेंद्र ठाकुर, हार्दिक कुरुवारा, प्रदीप पवार, संजय शर्मा, बद्रीलाल बसेरा, राहुल वर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई दी व हर्ष व्यक्त किया।