{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 रतलाम / नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 17 लाख से ज्यादा की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 
 

​रतलाम,15 मार्च (इ खबर टुडे)। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना रिंगनोद पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने महू-नीमच हाईवे पर घेराबंदी कर दो अंतर्राज्यीय तस्करों को दबोचा है, जिनके पास से 165 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई है। जब्त मादक पदार्थ और वाहनों की कुल कीमत करीब 17.30 लाख आंकी जा रही है।

​पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिले भर में नशे के सौदागरों पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी रिंगनोद, निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर भारी मात्रा में ड्रग्स की खेप लेकर निकलने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने होटल गंगासागर के सामने, महू-नीमच हाईवे पर मोर्चा संभाला। घेराबंदी के दौरान दो संदिग्धों को रोककर जब एनडीपीएस एक्ट के नियमों के तहत उनकी तलाशी ली गई, तो उनके पास से 165 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई।

​राजस्थान और रतलाम के तस्कर गिरफ्तार
​पुलिस ने मौके से दो आरोपी ​कारूलाल (25 वर्ष): निवासी डोरानाखेड़ा, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) और ​फरीद (35 वर्ष): निवासी मालीपुरा, बड़ावदा रतलाम को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

​जब्त सामग्री (मशरूका) का विवरण
​पुलिस ने आरोपियों के पास से ड्रग्स के साथ-साथ तस्करी में इस्तेमाल किए गए वाहन भी जब्त किए हैं। ​एमडी ड्रग्स (165 ग्राम): अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 16.50 लाख और ​दो वाहन: एक एचएफ डीलक्स बाइक और एक टीवीएस मोपेड (कुल कीमत 80,000) ​कुल जब्ती: 17,30,000 आकी गई है। 

कार्यवाही की टीम
इस महत्वपूर्ण सफलता में निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद, उप निरीक्षक रघुवीर जोशी, राहुल उपाध्याय, जितेन्द्र व्यास, मुकेश गेहलोत, शोभाराम शर्मा, कृष्णपाल सिंह और नरेन्द्र सिंह जगावत की विशेष भूमिका रही।

​पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/22 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह ड्रग्स कहाँ से लाई गई थी और इसे कहाँ सप्लाई किया जाना था।