Revenue / रतलाम मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का टिकट चेकिंग लक्ष्य सफलतापूर्वक किया पूर्ण
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रतलाम मंडल का आंतरिक टिकट चेकिंग लक्ष्य 24 करोड़ निर्धारित किया गया था, जिसे दिनांक 10 मार्च 2026 को सफलतापूर्वक प्राप्त कर लिया गया।
यह उपलब्धि वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के कुशल मार्गदर्शन के साथ ही मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक के निर्देशन में मंडल के कर्मयोगी टिकट चेकिंग स्टाफ एवं वाणिज्य विभाग के सतत प्रयासों, प्रतिबद्धता एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है।
रतलाम मंडल द्वारा निरंतर सघन टिकट जांच अभियानों, बिना टिकट यात्रा पर प्रभावी नियंत्रण तथा यात्रियों में जागरूकता बढ़ाने के माध्यम से राजस्व वृद्धि सुनिश्चित की गई। इस उल्लेखनीय उपलब्धि से न केवल रेलवे राजस्व में वृद्धि हुई है, बल्कि टिकट रहित यात्रा पर भी प्रभावी अंकुश लगा है।
प्रधान कार्यालय द्वारा दिये लक्ष्य को समय पूर्व पूरा करना न केवल मंडल के चेकिंग स्टाफ के कार्यकुशलता का प्रतिबिंब है बल्कि ये उपलब्धियां कर्मयोगी कर्मचारियों को और उत्साह से कार्य करने के लिए प्रेरणा देता है।