{"vars":{"id": "115716:4925"}}

रतलाम और उज्जैन के बीच दूरी घटकर रह जाएगी मात्र 74 किमी, दोनों शहरों के बीच शॉर्ट रूट बनाने की प्रक्रिया हुई शुरू 

मप्र सरकार द्वारा उज्जैन और रतलाम के बीच नया शॉर्ट रूट बनाने की योजना को मंजूरी देने के बाद विभाग द्वारा इस कार्य को धरातल पर लाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दोनों शहरों के बीच शॉर्ट रूट निर्धारित होने से सबसे अधिक लाभ ग्रामीण क्षेत्रों और सिंहस्थ श्रद्धालुओं को मिलेगा। प्रदेश सरकार की राज्य में सड़क संपर्क को बेहतर बनाने के लिए रतलाम से उज्जैन के बीच नई शॉर्ट रूट (new Highway Ratlam) परियोजना से रतलाम और उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की रफ्तार तेज होगी।
 

Ratlam-Ujjain Short Route: रतलाम और उज्जैन शहर के रहवासियों को प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बीते दिनों बड़ी सौगात दी थी। मप्र सीएम द्वारा रतलाम और उज्जैन शहर के बीच बनने जा रहे शॉर्ट रूट को मंजूरी दिए जाने के बाद अब इस प्रोजेक्ट को पूर्ण करने हेतु प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दोनों शहरों के बीच शॉर्ट रूट का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद दूरी 115 किलोमीटर से घटकर मात्र 74 किलोमीटर रह जाएगी। सरकार के इस प्रोजेक्ट को रतलाम जिले के लिए औद्योगिक विकास के रूप में भी काफी अहम माना जा रहा है। इसके अलावा सरकार रतलाम-खाचरोद फोरलेन हाईवे (Ratlam-khachrod fourlane highway) का नागदा तक विस्तार करने की योजना भी बना रही है। 

ग्रामीण क्षेत्रों और सिंहस्थ श्रद्धालुओं को मिलेगा बड़ा लाभ 

मप्र सरकार द्वारा उज्जैन और रतलाम के बीच नया शॉर्ट रूट बनाने की योजना को मंजूरी देने के बाद विभाग द्वारा इस कार्य को धरातल पर लाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दोनों शहरों के बीच शॉर्ट रूट निर्धारित होने से सबसे अधिक लाभ ग्रामीण क्षेत्रों और सिंहस्थ श्रद्धालुओं को मिलेगा। प्रदेश सरकार की राज्य में सड़क संपर्क को बेहतर बनाने के लिए रतलाम से उज्जैन के बीच नई शॉर्ट रूट (new Highway Ratlam) परियोजना से रतलाम और उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की रफ्तार तेज होगी। इसके अलावा रतलाम और उज्जैन के बीच नया शॉर्ट रूट (Ratlam Ujjain short route) बनने से सिंहस्थ महापर्व के दौरान प्रदेश के लाखों श्रद्धालुओं को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और समय की भी बचत होगी। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद विभाग द्वारा इस रोड के निर्माण हेतु प्रारंभिक सर्वे पुर्ण कर लिया गया है। अब आने वाले समय में जल्द ही रतलाम और उज्जैन के बीच बनने जा रहे शॉर्ट रूट के निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।