कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ हुई तेज: तीन नामों पर चर्चा, रतलाम से काज़ी सुहेल भी शामिल
रतलाम, 10 सितंबर (इ खबर टुडे)। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। संगठन में शीर्ष पद की जिम्मेदारी किसे सौंपी जाए, इसे लेकर दिग्गजों के बीच मंथन जारी है। इस बार रेस में 3 प्रमुख दावेदारों के नाम शीर्ष स्तर पर चल रहे हैं, जिनमें भोपाल के साथ-साथ रतलाम का नाम भी मजबूती से सामने आ रहा है।
अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल तीन नामों में से मध्य विधानसभा क्षेत्र (भोपाल) के विधायक हैं और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की पहली पसंद माने जा रहे हैं। भोपाल के वरिष्ठ नेता अब्दुल नासिर, जो संगठन में अपनी मजबूत पकड़ और अनुभव के लिए जाने जाते हैं। रतलाम के काज़ी परिवार से ताल्लुक रखने वाले युवा नेता हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गुट के करीबी माने जाने वाले काज़ी सुहेल का नाम भी अंतिम तीन के पैनल में शामिल है।
रतलाम के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि
मध्य प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष पद की कमान आमतौर पर भोपाल या इंदौर जैसे बड़े महानगरों के नेताओं के पास ही रही है। रतलाम जिले से आज तक किसी भी नेता को इस पद पर नियुक्त नहीं किया गया है। ऐसे में तीन प्रमुख दावेदारों में रतलाम के काज़ी सुहेल का नाम शामिल होना ही पूरे जिले और स्थानीय संगठन के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
यदि शीर्ष नेतृत्व काज़ी सुहेल के नाम पर अंतिम मुहर लगाता है, तो यह न केवल रतलाम के लिए बड़े गौरव की बात होगी, बल्कि मालवा अंचल में कांग्रेस के अल्पसंख्यक वोट बैंक को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगा। फिलहाल पूरी निगाहें आलाकमान के अंतिम फैसले पर टिकी हैं।