जरूरी काम निपटा लें: 25 नवंबर को रतलाम के इन क्षेत्रों में 4 घंटे गुल रहेगी बिजली
Nov 24, 2026, 12:07 IST
रतलाम, 24 नवंबर (इ खबर टुडे)। बिजली कंपनी द्वारा बुधवार, 25 नवंबर को महू रोड उपकेंद्र का मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते शहर के कई प्रमुख क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
बिजली कंपनी के अनुसार, बुधवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इस दौरान महू रोड, गीता मंदिर रोड, लोकेंद्र भवन रोड, फ्रीगंज, दो बत्ती, डाट की पुल, अजंता टॉकीज क्षेत्र, न्यू रोड, गुलमोहर कॉलोनी, टीआईटी रोड, दिलबहार चौराहा, मनहर गली, ऑफिसर कॉलोनी, शेरानीपुरा, आनंद कॉलोनी, श्री कालिका माता मंदिर, कोर्ट परिसर, महू रोड मंडी और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय प्रभावित रहेगा।