{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 685.92 बल्क लीटर अवैध शराब को किया जब्त

 पुलिस को देखकर आरोपी जंगल की ओर भागा
 
 

रतलाम 25 जनवरी (इ खबर टुडे)। जिले के बाजना थाना क्षेत्र में पुलिस को अवैध शराब को जप्त करने में सफलता मिली है। पुलिस ने दबिश देकर 685.92 बल्क लीटर शराब को बरामद किया है। जिसकी कीमत 1,82,880 रूपये है। आरोपी पुलिस को देखकर जंगल की ओर भाग गया। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाजना थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गोविंद पिता मंजी डिंडोर, निवासी करबलखोरा ने अपने मकान के सामने बनी चद्दर वाली टापरी में भारी मात्रा में अवैध शराब रखी हुई है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी गई। पुलिस को देखकर आरोपी गोविंद जंगल की ओर भाग गया, जिसका पीछा किया गया, किंतु वह जंगल का लाभ उठाकर फरार हो गया। आरोपी गोविंद के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया है। आरोपी की तलाशी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

जप्त मशरूका
आरोपी के घर के पास बनी टापरी की विधिवत तलाशी लेने पर निम्न अवैध शराब बरामद हुई लंदन प्राइड अंग्रेजी शराब 03 पेटी (क्वार्टर) कुल मात्रा – 25.92 बल्क लीटर 55 पेटी पावर 10000 बीयर (500-500 ML कैन) कुल मात्रा – 660 बल्क लीटर कुल जप्त शराब 685.92 बल्क लीटर जिसकी अनुमानित कीमत 1,82,880 रूपये 

कार्रवाई में दबिश के दौरान निरीक्षक मनीष डावर, उप निरीक्षक रामसिंह खपेड़, प्र.आर. 154 शैलेन्द्र सिंह, प्र.आर. 656 नीरज त्यागी, प्र.आर. 80 ज्ञानेन्द्र, आर. 954 प्रेमसिंह निनामा, आर. 832 सन्नी मईड़ा, आर. 1161 शंकर शिंदे, आर. 1165 दरबार जमरा की विशेष भूमिका रही।