{"vars":{"id": "115716:4925"}}

  पुलिस ने जिले में  की कांबिंग गश्त, लंबे समय से फरार  54 स्थाई वारंट और  57 गिरफ्तारी वारंट किए तामील

 अवैध शराब के 07 प्रकरण दर्ज कर 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया
 
 

रतलाम,31 जनवरी(इ खबर टुडे)। जिले में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस महानिदेशक महोदय पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों के अनुक्रम में दिनांक 30 –31 जनवरी की दरमियानी रात से सुबह तक रतलाम जिले के सभी अनुभागों में कांबिंग गश्त की गई। कांबिंग गश्त  के दौरान जिले भर में पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकरणों में वांछित लंबे समय से फरार, 54  स्थाई वारंटियों, 57-गिरफ्तारी वारंट तामील करवाए गए।  इस दौरान अवैध शराब के 07 प्रकरण दर्ज कर 09 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया। 

पुलिस अधीक्षक  अमित कुमार के नेतृत्व और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  राकेश खाखा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण  विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में सीएसपी रतलाम  सत्येंद्र घनघोरिया, एसडीओपी रतलाम  किशोर पाटनवाला, सीएसपी जावरा  युवराज सिंह चौहान, एसडीओपी जावरा   संदीप मालवीय, एसडीओपी सैलाना सुश्री नीलम बघेल, एसडीओपी आलोट सुश्री पल्लवी गौर, उप पुलिस अधीक्षक  अजय सारवान, उप पुलिस अधीक्षक  आनंद स्वरूप सोनी के नेतृत्व में संबंधित थाना प्रभारी एवं थाने के पुलिसकर्मियों की टीम बनाकर  गुंडे बदमाशों, वारंटियों, असामाजिक तत्व पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए कॉम्बिंग गश्त की गई।
            

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  राकेश खाखा द्वारा पुराने कंट्रोल रूम पर रतलाम शहर अनुभाग के बल की ब्रीफिंग कर कॉम्बिंग गस्त हेतु रवाना किया गया, तथा बल के साथ शहर के मुख्य मार्ग पर पैदल भ्रमण कर गुंडे बदमाशों की चेकिंग की गई। कांबिंग गश्त के दौरान जिले भर में पुलिस द्वारा *विभिन्न प्रकरणों में वांछित लंबे समय से फरार- 54  स्थाई वारंटियों, 57-गिरफ्तारी वारंट तामील करवाए गए।
        

रतलाम पुलिस द्वारा इस दौरान अवैध शराब के विरुद्ध भी चेकिंग अभियान चलाया तथा जिले में अवैध शराब के 07 प्रकरण दर्ज कर 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 02 चार पहिया वाहन, 01 दोपहिया वाहन सहित 342 लीटर अवैध शराब कीमती ( 1 लाख 72 हजार रुपए) जप्त की गई। रतलाम पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।