{"vars":{"id": "115716:4925"}}

दरवाजा तोड़कर पुलिस ने  पारिवारिक विवाद में आत्महत्या कर रहे पति पत्नी को फंदे से उतारा

 

उज्जैन, 25 अप्रैल (इ खबर टुडे/ ब्रजेश परमार)। गुरूवार रात को घट्टिया थाना पुलिस ने क्षेत्र के नजरपुर में घर में दरवाजा लगाकर आत्महत्या कर रहे पति आसिफ पटेल एवं उसकी पत्नी रीना पटेल की जान बचाई है। आसिफ पुलिस को फंदे पर लटका मिला और पत्नी रीना ने तैयारी कर ली थी। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था,जहां से शुक्रवार अपरांह् उन्हें छुट्टी दे दी गई।

थाना प्रभारी करण खोवाल के अनुसार गुरूवार शाम को उन्हें सोश्यल मिडिया से एक मैसेज मिला था जिसमें पारिवारिक विवाद के चलते जीने की इच्छा समाप्त होने की जानकारी मिली थी। नजरपुर निवासी आसिफ ने यह मैसेज डाला था। प्रतिदिन रात्रि में ग्रामीण क्षेत्र के भ्रमण पर रवाना होते हुए नजरपुर पहुंचे तो सामने आया कि दंपत्ति ने दरवाजा लगा रखा है और घर के बाहर मजमा लगा था। जानकारी लेकर तत्काल ही मुख्य दरवाजा जो कि काफी मजबूत था पर पहुंचकर आसिफ से बातचीत शुरू की गई। दुसरी और साथ में मौजूद पुलिस बल को इशारे से दुसरे दरवाजे को तोडकर अंदर प्रवेश के लिए निर्देशित किया गया। जैसे ही दुसरा दरवाजा तोडा गया आसिफ ने फांसी के फंदे के नीचे की कुर्सी को लात मार दी। चंद मिनिट की देर होने पर आसिफ की सांस रूकने से पहले ही पुलिस दल ने उसे उपर उठा लिया लेकिन तब तक भी आसिफ हताहत हो चुका था। उसकी पत्नी भी तैयारी में थी। जिसे तत्काल ही रोक लिया गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया जहां से स्वास्थ्य लाभ के बाद दोनों को शुक्रवार अपरांह् छुट्टी दे दी गई। श्री खोवाल के अनुसार  

पारिवारिक विवाद के चलते दोनों मानसिक तनाव में थे उन्होंने कुछ साल पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी की थी। आसिफ ने व्हाट्सएप मैसेज अपने दोस्तों को भेजा था। जिसमें आसिफ ने अपने माता-पिता, मामा, बुआ और पहली पत्नी से परेशान होकर पत्नी बिना के साथ आत्महत्या करने की बात लिखी थी और परिवार के सभी सदस्यों को मौत का जिम्मेदार बताया था। आसिफ की पूर्व में शादी हो चुकी थी उसकी पहली पत्नी से दो बच्चे हैं बावजूद आसिफ ने कुछ साल पहले दूसरी शादी कर ली थी इसी बात से उसके पिता नाराज थे और घर से बेदखल कर दिया था। काफी समय तक आसिफ घर से अलग रहा लेकिन कुछ दिन पहले ही वह अपने पिता के घर लौटा था जहां विवाद होने लगा था इसी के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। थाना प्रभारी खोवाल अनुसार मामले में जांच की जा रही है अस्पताल से छुट्टी होने पर पति-पत्नी से पूछताछ की जाएगी और परिजनों से भी चर्चा कर पारिवारिक विवाद का समाधान किया जाएगा।