रतलाम / गाय के कटे अवशेष मिलने के मामले में पुलिस ने तीन संदिग्ध आरोपी को किया गिरफ्तार
रतलाम शहर में गुरुवार दोपहर गाय के कटे अवशेष मिलने की खबर से पुरे शहर में सनसनी फैल गई थी। जहां हिन्दू संगठनों ने घटना के विरोध में चक्काजाम कर आक्रोश जताया और आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्यवाही मांग की गई थी। वही पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
जानकारी के अनुसार रतलाम के सिविक सेंटर से गुरुवार दोपहर गाय का कटा अवशेष मिलने के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया। गाय कटा मूँह लेकर लोकेंद्र टॉकीज चौराहे पर तपती धूप में सड़क पर बैठ चक्काजाम कर दिया था । क्षेत्र के चारों तरफ का रास्ता बंद कर दिया था । पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान हिंदू संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता घटना में शामिल आरोपियों के सख्त कार्यवाही की मांग की।
वही मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सठिया समाज के तीन संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार वारदात में शामिल आरोपियो की सख्या बढ़ सकती है। वही पुलिस मामले की जांच में जुटी है।