{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 कारगिल विजय दिवस पर शहीद चौक मे गूंजे देशभक्ति के नारे

 भाजपा ने किया शहीदों का स्मरण
 
 

रतलाम 26 जुलाई( इ खबर टुडे)।  भारतीय जनता पार्टी ने कारगिल युद्ध मे विजय का दिन कारगिल विजय दिवस के रूप मे मनाया। शनिवार को शहीद चौक मे भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व मे शहीदों का स्मरण करने हुए पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत नारे लगाकर राष्ट्रभक्ति का परिचय भी दिया।


 

जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, पूर्व विधायक दिलीप मकवाना, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, बजरंग पुरोहित, पूर्व जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, सह कार्यालय मंत्री राकेश  नागर, मंडल अध्यक्ष सोना शर्मा, मयूर पुरोहित, नंदकिशोर पंवार,  भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, सहित भाजपा के प्रदेश , जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण, अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें।