{"vars":{"id": "115716:4925"}}

प्रधानमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी से आक्रोश, भाजयुमो ने की सख्त कार्रवाई की मांग

 

 

 

रतलाम, 30जुलाई(इ खबर टुडे)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध सोशल मीडिया पर की गई अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) रतलाम के कार्यकर्ताओं ने हाट की चौकी स्थित पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर कड़ा विरोध दर्ज कराया और आरोपी के खिलाफ शीघ्र व कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

​प्रदर्शन के दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जताई। भाजयुमो कार्यकर्ता अंकुश श्रीवास्तव की लिखित शिकायत पर पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

​इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी एवं महामंत्री कृष्णा डिंडोर सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

​भाजयुमो पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि देश के प्रधानमंत्री के विरुद्ध इस प्रकार की अमर्यादित और आपत्तिजनक भाषा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कदम उठाए जाने चाहिए ताकि भविष्य में कोई ऐसी पुनरावृत्ति न करे।