{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 यात्रीगण कृपया ध्यान दे : रतलाम मंडल से होकर पोरबंदर - आसनसोल एवं पुणे हजरत निजामुद्दीन साप्ताहिक स्‍पेशल ट्रेनों का परिचालन

 
 

रतलाम, 08 अप्रैल (इ खबर टुडे)। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा विशेष रूप से ग्रीष्मकाल के दौरान उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से पोरबंदर-आसनसोल एवं पुणे हजरत निजामुद्दीन साप्ताहिक स्‍पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। ये ट्रेने रतलाम मंडल के विभिन्‍न स्‍टेशनों पर ठहराव के साथ गुजरेगी।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन संख्या 09205/09206 पोरबंदर-आसनसोल साप्ताहिक स्पेशल :- ट्रेन संख्या 09205 पोरबंदर आसनसोल साप्‍ताहिक स्पेशल 13 अप्रैल, 2026 से 29 जून 2026 तक प्रति सोमवार को 08.50 बजे पोरबंदर से प्रस्थान करेगी और बुधवार को 06.45 बजे आसनसोल पहुंचेगी। इस ट्रेन का रतलाम(23.10/23.20, सोमवार), नागदा(00.05/00.07, मंगलवार) एवं उज्‍जैन (01.20/01.25) बजे आगमन/प्रस्‍थान होगा। 

इसी तरह, ट्रेन संख्‍या 09206 आसनसोल पोरबंदर स्पेशल 15 अप्रैल, 2026 से 01 जुलाई 2026 तक प्रति बुधवार को आसनसोल से 23.05 बजे प्रस्थान करेगी और शुक्रवार को 21.10 बजे पोरबंदर पहुंचेगी। इस ट्रेन का उज्‍जैन(03.00/03.05, शुक्रवार), नागदा(04.00/04.02) एवं रतलाम (06.25/06.35) बजे आगमन/प्रस्‍थान होगा।

 यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में भाणवड, लालपुर जाम, जामनगर, हापा, राजकोट, वांकानेर, सुरेन्द्रनगर, विरमगाम, अहमदाबाद, आणंद, छायापुरी, गोधरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, बीना, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, गोविंदपुरी, प्रयागराज, मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गया, कोडरमा, हजारीबाग रोड, पारसनाथ, एनएससी बोस जे गोमो और धनबाद स्टेशनों पर रूकेगी। इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर तथा जनरल कोच होंगे।

 ट्रेन संख्या  01491/01492 पुणे हजरत निजामुद्दीन स्‍पेशल :- ट्रेन संख्या  01491 पुणे हजरत निजामुद्दीन स्‍पेशल, पुणे से 17 अप्रैल से 10 जुलाई 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन पुणे से प्रति शुक्रवार को 17.30 बजे चलेगी तथा अगले दिन 18.30 बजे हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्‍टेशन पहुँचेगी। इस ट्रेन का रतलाम आगमन शनिवार को प्रात: 06.50 बजे एवं  प्रस्‍थान 07.00 बजे होगा।  

इसी प्रकार, वापसी में ट्रेन संख्या  01492 हजरत निजामद्दीन पुणे स्‍पेशल, हजरत निजामुद्दीन से 18 अप्रैल से 11 जुलाई 2026 तक तक चलेगी। यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से प्रति शनिवार को रात्रि 21.25 बजे चलेगी तथा अगले दिन 23.55 बजे पुणे रेलवे स्‍टेशन पहुँचेगी। इस ट्रेन का रतलाम आगमन रविवार को 10.10 बजे एवं प्रस्‍थान 10.13 बजे होगा।

इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में लोनावला, कल्‍याण, भिवंडी, वसई रोड, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, शामगढ़, भवानीमंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर एवं मथुरा रेलवे स्‍टेशनों पर ठहराव दिया गया है। यह इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर तथा जनरल कोच होंगे।