{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 मदार-मडगांव एवं वटवा–हावड़ा  के मध्‍य वन वे  स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन

 रतलाम से गुजरेंगी दोनों स्पेशल गाड़ियां 
 
 

रतलाम, 30 अप्रैल (इ खबर टुडे)। यात्रियों की सुविधा एवं ग्रीष्‍मकालीन छुट्टियों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन द्वारा रतलाम मंडल से मदार-मडगांव एवं वटवा–हावड़ा के मध्‍य एक एक फेरा वन वे स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल  के जनसंपर्क विभाग  द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेनों का विवरण निम्‍नानुसार है :-

1.    गाड़ी संख्‍या 09607 मदार-मडगांव स्‍पेशल

गाड़ी संख्‍या 09607 मदार-मडगांव स्‍पेशल 03 मई 2026 रविवार को 19.55 बजे मदार से चलेगी तथा मंगलवार को 04.40 बजे मडगांव पहुँचेगी। इस ट्रेन का रतलाम मंडल के चितौड़गढ़  (23.25/23.30) रविवार, नीमच (00.30/00.32) सोमवार, मंदसौर (01.10/01.12) सोमवार, एवं रतलाम (03.50/04.00) सोमवार को आगमन एवं प्रस्‍थान होगा।

इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, एसी 3-टियर (इकोनॉमी), स्लीपर क्लास तथा जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे। इस ट्रेन में बैडरोल की सुविधा उपलब्‍ध नहीं रहेगी।

यह ट्रेन रास्‍ते में  अजमेर, बिजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम जंक्शन, वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी, वसई रोड, पनवेल, रोहा, माणगांव, खेड़, चिपलून, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम, एवं करमली रेलवे स्‍टेशनों पर रुकेगी।

2. ट्रेन संख्‍या  09481 वटवा–हावड़ा  स्‍पेशल :-

गाड़ी संख्‍या 09481 वटवा–हावड़ा  स्‍पेशल 01 मई 2026 शुक्रवार को 16.45 बजे वटवा से चलेगी तथा रविवार को 10.00 बजे हावड़ा पहुँचेगी। इस ट्रेन का रतलाम मंडल के रतलाम  (22.35/22.45), एवं उजजैन (00.35/00.45)शनिवार  को आगमन एवं प्रस्‍थान होगा।

इस ट्रेन में स्लीपर एवं जनरल सेकेंड क्‍लास कोच होंगे।

यह ट्रेन रास्‍ते में   छायापुरी, गोधरा, रतलाम जंक्शन, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर (भोपाल), बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, गया जंक्शन, कोडरमा, धनबाद, आसनसोल एवं  दुर्गापुर रेलवे स्‍टेशनों पर रुकेगी।

         
ट्रेनों के ठहराव,संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। इसके साथ ही यात्री रेलवन ऐप के माध्‍यम से भी ट्रेनों की अद्यतन जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं।