त्यौहारों को देखते हुए बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर के मध्य साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन
रतलाम, 01 नवम्बर(इ खबर टुडे)। दीपावली एवं छठ पूजा सहित आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या एवं अतिरिक्त यात्री दबाव को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से गुजरने वाली बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर के मध्य साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 05092 बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक बुधवार को बांद्रा टर्मिनस से दोपहर 13.45 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के रतलाम (23.30/ 23.35 बुधवार) होते हुये अगले दिन 23.55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन 11 नवंबर एवं 18 नवंबर 2026, तक चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 05091 गोरखपुर–बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक सोमवार को गोरखपुर से 21.55 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के रतलाम (22.25 / 22.30 मंगलवार) होते हुये बुधवार को 12.00 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन 9 एवं 16 नवंबर 2026, तक चलेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, भवानी मंडी, कोटा, गंगापुर सिटी, ईदगाह आगरा, टुंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बादशाहनगर, गोंडा, और बस्ती स्टेशनों पर ठहरेगी।
इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, शयनयान एवं द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे होंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व ट्रेनों के ठहराव, समय एवं ट्रेनों की वास्तविक स्थिति की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवश्य देखें। साथ ही, RailOne ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।