त्यौहारों के मद्देनज़र अहमदाबाद – गोरखपुर के मध्य साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन
रतलाम, 17 नवंबर(इ खबर टुडे) । पश्चिम रेलवे द्वारा शीतकालीन त्योहारों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए रतलाम मंडल से होकर विशेष किराये पर अहमदाबाद-गोरखपुर के बीच एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन संख्या 09439 अहमदाबाद–गोरखपुर स्पेशल प्रत्येक बुधवार, 18 नवंबर, 2026 को अहमदाबाद से 01:00 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के रतलाम (06.50/07.00 बुधवार) एवं नागदा(07.48/07.50) होते हुये अगले दिन 06:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09440 गोरखपुर–अहमदाबाद स्पेशल प्रत्येक गुरुवार 19 नवंबर, 2026 को गोरखपुर से 10:50 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के नागदा (06.50/06.52 शुक्रवार) एवं रतलाम(07.40/07.50 शुक्रवार) होते हुये अगले दिन 14.00 बजे अहमदाबाद पहुँचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में आणंद, छायापुरी, गोधरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बाराबंकी, गोंडा एवं बस्ती स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। इस ट्रेन में स्लीपर श्रेणी तथा सामान्य श्रेणी के कोच होंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व ट्रेनों के ठहराव, समय एवं ट्रेनों की वास्तविक स्थिति की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवश्य देखें। साथ ही, RailOne ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।