{"vars":{"id": "115716:4925"}}

प्रतापनगर-बरौनी के मध्य वन-वे स्पेशल ट्रेन का परिचालन,कोटा रेलवे स्‍टेशन पर ब्‍लॉक के कारण इंदौर कोटा एक्‍सप्रेस प्रभावित

 

 

रतलाम, 24 नवंबर (इ खबर टुडे)।  पश्चिम रेलवे द्वारा  शीतकालीन त्योहारों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए रतलाम मंडल से होकर विशेष किराये पर प्रतापनगर-बरौनी  के मध्य वन-वे स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी  मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन संख्या 09159 प्रतापनगर-बरौनी स्पेशल बुधवार, 25 नवंबर, 2026 को प्रतापनगर से  23.50 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्‍डल के रतलाम (06.50/07.00 गुरुवार) एवं नागदा(07.48/07.50 गुरुवार) होते हुये शुक्रवार को 20.00 बजे बरौनी  पहुंचेगी।

इस ट्रेन का वडोदरा, गोधरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, मुजफ्फरपुर एवं समस्तीपुर स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। इस ट्रेन में स्लीपर श्रेणी, तथा सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच  होंगे l


कोटा रेलवे स्‍टेशन पर ब्‍लॉक के कारण इंदौर कोटा एक्‍सप्रेस प्रभावित

 पश्चिम मध्‍य रेलवे कोटा मंडल के कोटा रेलवे स्‍टेशन पर प्‍लेटफार्म संख्‍या 02 पर  निर्माण कार्य हेतु प्रस्‍तावित ब्‍लॉक के कारण रतलाम मंडल से आरंभ होने वाली इंदौर कोटा एक्‍सप्रेस 23 नवंबर से 07 दिसंबर, 2026 तक प्रभावित होगी ।

प्राप्त जानकारी  के अनुसार तत्‍काल प्रभाव से 07 दिसंबर, 2026 तक इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 22984 इंदौर कोटा एक्‍सप्रेस, सोगरिया रेलवे स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा सोगरिया से कोटा के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व ट्रेनों के ठहराव, समय एवं ट्रेनों की वास्तविक स्थिति की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवश्य देखें। साथ ही, RailOne ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।