त्योहारों के चलते खजुराहो–उदयपुर सिटी के मध्य द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन
रतलाम, 07 अक्टूबर(इ खबर टुडे)। दुर्गापूजा, दीपावली सहित आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या एवं अतिरिक्त यात्री दबाव को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से गुजरने वाली खजुराहो एवं उदयपुर सिटी के मध्य गाड़ी संख्या 04141/04142 खजुराहो–उदयपुर सिटी–खजुराहो द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 04141 खजुराहो–उदयपुर सिटी स्पेशल 08 अक्टूबर से 19 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार एवं सोमवार को खजुराहो से 20.00 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 17.50 बजे उदयपुर सिटी पहुँचेगी। इस ट्रेन का रतलाम मंडल के चंदेरिया स्टेशन पर (शुक्रवार एवं मंगलवार) को 15.00 बजे आगमन एवं 15.02 बजे प्रस्थान होगा।
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 04142 उदयपुर सिटी–खजुराहो स्पेशल 09 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार एवं मंगलवार को उदयपुर सिटी से 22.00 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 20.45 बजे खजुराहो पहुँचेगी। इस ट्रेन का रतलाम मंडल के चंदेरिया स्टेशन पर (शनिवार एवं बुधवार) को 00.30 बजे आगम एवं 00.32 बजे प्रस्थान होगा।
इस ट्रेन में एसी 2-टियर, स्लीपर क्लास तथा जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।
इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में दरीयागंज, महाराजा छत्रसाल स्टेशन छतरपुर, खरगापुर, टीकमगढ़, बिरारी, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर, आगरा कैंट, बयाना, हिंडौन सिटी, श्री महावीरजी, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, केशोराय पाटन, बूंदी, चंदेरिया, बेचिमारी, कपासन, मावली
जंक्शन, एवं राणाप्रताप नगर स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।
ट्रेन के ठहराव, समय-सारणी एवं कोच संरचना सहित अन्य विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त रेलवन ऐप के माध्यम से भी ट्रेन संबंधी अद्यतन जानकारी प्राप्त की जा सकती है।