{"vars":{"id": "115716:4925"}}

धन्वन्तरि जयन्ती पर श्री बडा रामद्वारा के महन्त जी ने किया डा.केसी पाठक,डा.मनीष गुप्ता समेत अन्य चिकित्सकों का सम्मान

प्रतिवर्षानुसार हर्षोल्लास से मनाई गई धन्वन्तरि जयन्ती
 

 

रतलाम, 06 नवंबर (इ खबरटुडे)। आयुर्वेद के जनक और आरोग्य के देवता भगवान  धन्वन्तरि की जयन्ती श्री बडा रामद्वारा पर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डा.केसी पाठक और डा.मनीष गुप्ता समेत अन्य चिकित्सकों का सम्मान किया गया।

श्री बडा रामद्वारा पर प्रतिवर्षानुसार धन्वन्तरि जयन्ती का कार्यक्रम आयोजित किया। रामद्वारा के महन्त श्री पुष्पराज रामस्नेही ने रामद्वारे में संचालित आयुर्वेद चिकित्सालय और रामद्वारा में विधि विधान से भगवान धन्वन्तरि का पूजन अर्चन किया। कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी भगवान धन्वन्तरि की पूजा की। 

इस मौके पर महन्त श्री पुष्पराज रामस्नेही ने ह्रïदय रोग विशेषज्ञ,डा.केसी पाठक,डा. मनीष गुप्ता,आयुर्वेद चिकित्सक डा.सुशील शर्मा,अरविन्द शर्मा,होम्योपैथ चिकित्सक डा. दिनेश राव आदि को पुष्पहार पहना कर शाल श्रीफल से उनका अभिनन्दन किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ चिकित्सक डा.केसी पाठक ने उपस्थित सभी व्यक्तियों को स्वस्थ एवं निरोग रहने की शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि भगवान धन्वन्तरि की कृपा सभी पर बनी रहे। 

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी विनय मोघे, गोविन्द काकानी,राजेन्द्र सिंह सांकला,पत्रकार जीतेन्द्र सिंह सोलंकी,श्रीमती वसुमति बहन समेत अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रामद्वारा के ट्रस्टी तुषार कोठारी ने किया। आभार प्रदर्शन रामद्वारा के ट्रस्टी गोविन्द काकानी ने किया।