{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 कुख्यात भूमाफिया राजेन्द्र पितलिया फिर चर्चा में,कालोनीवासियों ने की अवैध तरीके से बाउण्ड्रीवाल तोडने की शिकायत

 
 

रतलाम,09 मार्च(इ खबरटुडे)। सरकारी नियमों को तोडने और कई सारे घोटाले करने में कुख्यात शहर के चर्चित भूमाफिया राजेन्द्र पितलिया का नाम एक बार फिर चर्चाओं में है। एक कालोनी के रहवासियों ने उनकी कालोनी की बाउण्ड्रीवाल को अवैध रुप से तोडने की शिकायत पुलिस और प्रशासन से की है। बाउण्ड्रीवाल को तोडने के लेकर कालोनीवासियों का विरोध जहां सोशल मीडीया पर वायरल हो रही है,वहीं कालोनीवासियों ने एक होर्डिंग भी कालोनी के बाहर लगा दिया है,जिसमें प्रशासन से कार्यवाही की मांग की गई है।

ये मामला रतलाम पब्लिक स्कूल समीप स्थित रिद्धी सिद्धी एवेन्यू कालोनी का है। यह पूरी कालोनी बाउण्ड्रीवाल से घिरी होकर पूरी तरह सुरक्षित है। इसी से सटकर भूमाफिया राजेन्द्र पितलिया के शुभम कंस्ट्रक्शन की नई कालोनी विकसित की जा रही है। अपनी कालोनी में जाने का रास्ता बनाने के लिए राजेन्द्र पितलिया ने रिद्धी सिद्धि एवेन्यू की बाउण्ड्रीवाल को बिना कालोनीवासियों की जानकारी में लाए तोड दिया और रास्ता बनाने की कोशिश की।

जब कालोनीवासियों को बाउण्ड्रीवाल तोडे जाने की जानकारी मिली तो उन्होने इसका विरोध दर्ज कराते हुए रास्ते पर पत्थर जमा कर रास्ता बन्द कर दिया। इतना ही नहीं कालोनीवासियों ने औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने पर पंहुचकर इस बात की लिखित शिकायत भी दर्ज कराई कि राजेन्द्र पितलिया द्वारा उनकी कालोनी की बाउण्ड्रीवाल को अवैध रुप से तोड दिया गया है। कालोनीवासियों ने इस पूरे मामले को इंस्टाग्र्राम पर भी वायरल कर दिया। 

allowfullscreen

पुलिस को शिकायत किए जाने के बावजूद जब कोई कार्यवाही नहीं हुई तो कालोनीवासियों ने इस पूरे मामले की शिकायत कलेक्टोरेट में भी दर्ज कराई। कालोनीवासियों ने इस पूरे घटनाक्र की जानकारी देते हुए कालोनीवासियों का विरोध दर्ज कराते हुए एक होर्डिंग भी कालोनी के बाहर लगा दिया है,जो कि सोशल मीडीया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। होर्डिंग के जरिये कालोनीवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि वे भू माफिया राजेन्द्र पितलिया के विरुद्ध कडी कार्यवाही करें और उसके द्वारा तोडी गई बाउण्ड्रीवाल को फिर से बनवाए। 

कालोनीवासियंो का कहना है कि बाउण्ड्री वाल से घिरी होने के कारण कालोनीवासी पूरी तरह सुरक्षित थे,लेकिन इसे तोड दिए जाने से अब कालोनी की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। इसकी वजह से कालोनीवासियों को भारी असुविधा का सामना करना पड रहा है। कालोनीवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध रुप से राजेन्द्र पितलिया द्वारा तोडी गई बाउण्ड्री वाल के मामले में उसके विरुद्ध कडी कार्यवाही करें और तोडी गई बाउण्ड्रीवाल को फिर से बनाए जाने का आदेश प्रदान करें।