{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 अश्विन शर्मा की जयंती पर राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान

 

 

रतलाम,20अगस्त(इ खबर टुडे)। न्यू रोड स्थित श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल के सभागार में अश्विन शर्मा की जन्म-जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खिलाड़ियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रतलाम जिले के उन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर जिले का नाम गौरवान्वित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि अश्विन शर्मा स्पष्ट वक्ता, खेलों के शुभचिंतक, पर्यावरण प्रेमी, कर्मठ एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अग्रणी व्यक्तित्व थे। वे खेल मैदानों के रखरखाव और खेल सुविधाओं के लिए बड़े से बड़े पद पर बैठे व्यक्ति के सामने भी दमदारी से अपनी बात रखने के लिए विख्यात थे।

महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि अश्विन शर्मा शारीरिक रूप से आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन रतलाम में खेलों के समग्र विकास की उनकी भावना और उनके द्वारा बनाई गई खेल विकास की योजनाएं सदैव हमारे दिलों में जीवित रहेंगी।

प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश गोस्वामी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि अश्विन शर्मा द्वारा ब्लड बैंक में रक्त एकत्र करने के लिए किया गया ऐतिहासिक कार्य अतुलनीय है। समाजसेवा के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।
 

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आरडीए उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी एवं पश्चिम रेलवे के डीओएम अजय ठाकुर ने भी खिलाड़ियों को संबोधित किया।

राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान
वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मानित खिलाड़ियों में वॉलीबॉल: अंजार चंद्रवंशी, भूमिका परिहार
फुटबॉल: राजवीर
शतरंज: रिदम भारती
स्विमिंग: काजल परिहार
एथलेटिक्स: प्रद्युमन, शिवेंद्र सिंह, विनायक, भावेश यादव, शिव वाराणसी, आर्य उपाध्याय, हिंजल पाटीदार, शिवराज तमर, नितिन प्रजापति
बास्केटबॉल: लक्ष्य कुमार साहब, राजसिंह, ईशान जोशी, मोहित शाही, जीविका परमार, करणी सिंह, हितेंद्र प्रताप सिंह, हर्ष दुबे, हनुवीर शर्मा
हैंडबॉल: शेखर राठौर, तेजस कोबरा, भाव बगरवाल, आराध्या रावल
स्केटिंग: आरोही मालवी, रियान कटारा, तन्मय पाटीदार, दक्ष भाषण
जूडो: कुश यादव
शूटिंग: जैन, रणवीर
योगासन: हरदिया स्वर्ण कटारिया
रग्बी: यश नायडू, मनोज राठौर, खुशी चौहान, साक्षी शर्मा, शुभांगी पांचाल
सॉफ्टबॉल: प्रखर राठौर
खो-खो: आलेख, कुमकुम गवली, दामिनी भट्ट
इन सभी राष्ट्रीय खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

अनुष्का दुबे का विशेष सम्मान
कार्यक्रम के अंत में रतलाम जिले का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाली अनुष्का दुबे को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अनुष्का दुबे ने जापान में आयोजित पैरा ओलंपिक फुटबॉल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी रुचि शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपेंद्र सिंह ठाकुर, आदिवासी विकास विभाग की पिंकी यादव सहित खेल एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सूत्रधार अरविंद शर्मा  रहे। इस अवसर पर राहुल श्रीवास्तव, निखिल मिश्रा, दुर्गा शंकर मोयल, हार्दिक कुरुवारा, देवराज यादव, कमलनयन व्यास, अशोक व्यास, भूपेंद्र सिंह राठौर, भूषण व्यास एवं सुमन शर्मा ने अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया।

कार्यक्रम का संचालन आर.सी. तिवारी ने किया तथा अनुज शर्मा ने आभार व्यक्त किया।