{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 समाजसेवी स्व. श्री किन्नू बाबा दीवान की आठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर महर्षि वाल्मीकि मंदिर को वाद्य यंत्र एवं माइक सिस्टम भेंट

 
 

रतलाम,28 जनवरी (इ खबर टुडे ) ।समाजसेवी स्व. श्रीकिन्नू बाबा दीवान की आठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर महर्षि वाल्मीकि मंदिर, सुभाष नगर रतलाम में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर में प्रतिदिन होने वाली आरती-आराधना हेतु माइक सिस्टम सहित आरती वाद्य यंत्र (घंटी-नगाड़ा ध्वनि यंत्र) सादर समर्पित किए गए।

कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 28 जनवरी 2026, दोपहर 12 बजे किया गया। कार्यक्रम में अखंड ज्ञान आश्रम के संत श्री स्वामी देवस्वरूपानंद जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

यह सेवा कार्य महर्षि वाल्मीकि जी सनातन धर्म सभा विकास समिति के संयोजक कमल भाटी वाल्मीकि,  विजय भाटी एवं पवन भाटी द्वारा अपने पूज्य पिता स्व. श्रीकिन्नू बाबा दीवान की स्मृति में किया गया। कार्यकर्म में सर्वप्रथम गुरु जी द्वारा महश्री वाल्मिकी जी को दीपप्रजवलित और माला पुष्प अर्पित कर महाआरती सम्पन  की गई,तथा महाप्रसादी वितरित की गई।


कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों सनातन महाधर्म सभा के अध्यक्ष अशोक सोनी जी ,वरिष्ठ समाजसेवी गोविंद काकानी जी ,राजू केलवा जी जगदीश जी सहरिया ,वाल्मिकी सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष नगर पुरोहित शिवपाल छपरी  ,बी.एल. चावरे अशोक हा,ड़े ,सुरेंद्र आर्य राजू कल्याणे ,लेखराज भाटी ,रोहित भाटी मनीष भाटी ,मोहितभाटी ,गौरव भाटी अमित गोसर,जयश्री देवहंस ,जयश्री गोसर ,दीपा रादोदिया, आरती गोरन, बेबी बाई, किरण मेहना,सुनीता बाई  पारोचे ,मंदिर के भगत नवीन मेहना,पूर्व पार्षद राजश्री उपस्थित रहे,स्वामी देव स्वरूपानंद जी महाराज ने पुण्य कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज एवं धर्म सेवा की प्रेरणादायक पहल बताया, कार्यक्रम का आभार विजय भाटी जी द्वारा किया गया